रुक्मिणी देवी संग्रहालय 1 2
line
 
 
रुक्मिणी देवी के संग्रहालय में तांबे के ऐकान्स, पीतल के सामान, तथा सिरामिक्स के सामान एवं मूर्तियां, चित्र तथा वस्त्र से संबंधित वस्तुओं का प्रदर्शनी है । इनमें से कई वस्तुओं को रुक्मिणी देवी को उपहार के रूप में इनके मित्र वृंद तथा देश भर के जाने-पहचाने लोगों ने दिया है ।
इनमें से कई सारी चीजें रुक्मिणी देवी के घर के प्रतिदिन के जीवन से संबंधित हैं । उनके प्रत्येक कमरे में जब आप जाएंगे तो पाएंगे कि किस प्रकार वे किसी नई चीज से हमारा परिचय कराती हैं । रुक्मिनी देवी ने विविध वस्तुओं तथा आकर्षक स्थानों से हमारा परिचय कराती हैं । कहीं भी देखिए सुंदरता का एक नमूना हम उनके घर में पाते हैं ।
इस प्रकार के सामानों में कई चित्र तथा छायाचित्र शामिल हैं ,जो कि यूरोप तथा चाइना पार्सीलीन में बने हुए हैं, देवी देवताओं की पीतल की मूर्तियां, पीतल के बरतन आदि का प्रयोग उनके पूजागृह में किया जाता है ।
 
इसके साथ ही कुछ फर्नीचर,लिखने वाला डेस्क, क्रोकेरी, कटलरी आदि तथा कई प्रकार की सुंदर दीप भी शामिल हैं । इन दीपों को प्रतिदिन पूजा तथा प्रार्थना के समय जलाया जाता है । अन्य वस्तुवों में प्राणियों के चित्रों को इकट्ठा करना रुक्मिणी देवी को बहुत पसंद था । छोटे छोटे जीव जंतुओं की जिनमें कितनी एकता है तथा उनके संरक्षण के लिए वे प्राणी संरक्षण से निरंतर जुडी रहती थीं ।
यदि आपके घर में कोई भी ऐसा छायचित्र , कागज अथवा वस्तु हो जिससे हमार इस संग्रहालय की शोभा बढ जाये, तो हम उसको स्वीकार करने के लिए तैयार है । हमारी यही इच्छा है कि इस संग्रहालय में लगातार संग्रह का कार्य चलता रहे । रुक्मिणी देवी के रसिक विश्व भर में हैं ।
 
©2007 all rights reserverd kalakshetra foundation best viewed in IE 6.0 english webmaster : eParampara