पोस्ट डिप्लोमा
संगीत और नृत्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम कलाक्षेत्र प्रथम श्रेणी स्नातक विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा संचालित करता है । विद्यार्थी संगीत अथवा नृत्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कर सकते हैं । संगीत के विद्यार्थी पहले प्रयोग पर ध्यान देते हैं । उनका विशेष ध्यान राग, आलापना, पल्लवि, पदम और अन्य आधुनिक शिक्षा पर देते हैं । इस दौरान उनको एक लघु शोध प्रबंध लिखना, कार्यशाला में भाग लेना और कलाकारों से संबंध तथ्यों को इकट्ठा करना एवं विषय वस्तुओं से संबद्ध प्रपत्र प्रस्तुत करना आदि रहता है । |
|
|
नृत्य के विद्यार्थी दो वर्षों में दो नए मार्गम सीखते हैं । वे आधुनिक सिद्धांत का अध्ययन करते हैं और शोध प्रबंध लिखने की दृष्टि से क्षेत्र भ्रमण भी करते हैं । उन्हें नृत्य नाटक में भाग लेने का मौका मिलता है और इसके साथ साथ कलाक्षेत्र द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों में भी वे भाग लेते हैं । |
|
 |
|
|