डिप्लोमा पोस्ट डिप्लोमा प्रवेश कैलेंडर संकाय प्रवेश आवेदन पत्र
line
 
 
पोस्ट डिप्लोमा

डिप्लोमा / स्नातकोत्तर डिप्लोमा : कलाक्षेत्र में नृत्य और संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को नीचे दी गई सूचना प़ढनी चाहिए । अन्य सूचनाएँ कलाक्षेत्र फौण्डेशन और कालेज फैन आर्ट्स के वेबसाईट पर उपलब्ध है । जिन्हें विद्यार्थी वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं ।

१७ से २५ वर्ष के वे विद्यार्थी जो बारहवीं कक्षा पास हों इस कालेज में प्रवेश के लिए योग्य होंगे । पाठ्यक्रम और आवेदन पत्र कालेज की वेबसाईट और कार्यालय में प्रतिवर्ष फरवरी में उपलब्ध रहेंगे । विदेशी विद्यार्थी के मामले में आयु सीमा में छूट दी जा सकती है और एतदर्थ एक समिति गठित की जाएगी । इस संबंध में अंतिम निर्णय निदेशक द्वारा लिया जाएगा ।

इच्छुक विद्यार्थी भरा हुआ आवेदन पत्र १८ मई के पहले भेज दें ।
 
चयनित विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए साक्षात्कार पत्र दिया जाएगा । साक्षात्कार पत्र पर दिए गए पते पर निर्धारित तिथि को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार जून के द्वितीय सप्ताह में, कालेज खुलने के एक सप्ताह पहले होगा । साक्षात्कार सभी प्रवेशार्थी के लिए आवश्यक होगा ।

 
©2007 all rights reserverd kalakshetra foundation best viewed in IE 6.0 english webmaster : eParampara